सरितप्रवाह कृति:
नववर्ष की शुभ कामनाएँ
शुभ आगमन हे नव वर्षसु...: नववर्ष की शुभ कामनाएँ शुभ आगमन हे नव वर्ष सुस्वागतम हे नूतन वर्ष अति शुभ अति सुख तुझमे हो निहित प्रगति पथ पर हो जीवन ...
Monday, 31 December 2018

नववर्ष की शुभ कामनाएँ
शुभ आगमन हे नव वर्ष
सुस्वागतम हे नूतन वर्ष
अति शुभ अति सुख
तुझमे हो निहित
प्रगति पथ पर हो जीवन पथ
सुख समृद्धि का वास रहे
खुशियों की फुलझड़ियाँ छूटे
हर घर आँगन हो रौनक मय
मन उपवन हो हर हरा भरा
रोग रहित हो जग सारा
शांति अमन का वास रहे
हर्ष रहे उल्लास रहे
नित प्रस्फुटित हो
सुख सुमन
हर घर आँगन
उपवन मधुवन
हर समस्याओं का निदान रहे
मान बढ़े सम्मान बढ़े
सारी आशाएँ पुरी हो
हर आकांक्षाएँ पुरी हो
शुभ आगमन हे नव वर्ष
सुस्वागतम हे नूतन वर्ष
सरिता प्रसाद
Subscribe to:
Comments (Atom)