Wednesday, 17 January 2018
सरितप्रवाह कृति: बर्फीली सर्दी
सरितप्रवाह कृति: बर्फीली सर्दी: बर्फीली सर्दी कहीं बर्फ की चादर बिछ गई ठंडी - ठंडी हवा चली कहीं बर्फ की चादर बिछ गई ठंडी - ठंडी हवा चली अस्त - व्यस्त हुआ जनजीवन...
बर्फीली सर्दी
बर्फीली सर्दी
कहीं बर्फ की चादर बिछ गई
ठंडी - ठंडी हवा चली

कहीं बर्फ की चादर बिछ गई
ठंडी - ठंडी हवा चली
अस्त - व्यस्त हुआ जनजीवन
सर्दी गलन की कहर बढ़ी
मजा आ गया शैलानियों को
मौज - मस्ती की दौर चली
शहर - शहर से भ्रमण को आए
सफ़ेद चादर से ढकी धरा
बच्चों ने खेले गोले बनाकर
कूद भाग हुड़दंग मचाकर
मनोरम कर दिया वन उपवन
कितना सुंदर कितना सजीला
धरती का यह रूप रुपहला
ठिठुरन के संग मस्ती छाई
शैलानियों के मन भरमाई
आई मनोरम सर्दी आई
कहीं बर्फ की चादर बीछ गई
ठंडी - ठंडी हवा चली
सरिता प्रसाद
Wednesday, 3 January 2018
सरितप्रवाह कृति: सरितप्रवाह कृति: श्रद्धांजलि
सरितप्रवाह कृति: सरितप्रवाह कृति: श्रद्धांजलि: सरितप्रवाह कृति: श्रद्धांजलि : श्रद्धांजलि जीते तो हैं सभी अपने लिए अपनों के ल...
न्याय व्यवस्था
न्याय व्यवस्था
ये कैसी न्याय व्यवस्था है
जहाँ दुराचारी बेलगाम घूम रहे हैं
दुष्प्रवृतियों की बेइन्तहाँ हो गई है
असुरक्षा जहाँ घर कर गई है
जहाँ आतताई दिन दहाड़े
गोली बारी कर रहे हैं
ये कैसी न्याय व्यवस्था है
मनचले खुलेआम मनमानी कर रहे हैं
न कोई रोक है न कोई टोक है ...
जहाँ हर नारी असुरक्षित है
जहाँ प्रत्येक स्त्री ही भयग्रस्त है
ये कैसी न्याय व्यवस्था है
स्वतंत्रा सिर्फ नाम की रह गई है
नारी को अबला समझ
कभी इस गली कभी उस शहर
उसके अस्मत से खेल
उसकी हत्या भी कर रहे हैं
ये कैसी न्याय व्यवस्था है
श्री कृस्ण राम की नगरी में
जहाँ नारी का सम्मान नहीं
उस ऋषि मुनियों कि भूमि
के
सम्मान का जाने क्या होगा
वेदों के ज्ञान से
सिंचित
इस देश का जाने क्या होगा
उस आने वाले नव सृजन के
स्वर्णिम भविष्य का जाने क्या होगा
ये कैसी न्याय व्यवस्था
है
सरिता प्रसाद
Wednesday, 6 December 2017
सरितप्रवाह कृति: श्रद्धांजलि
सरितप्रवाह कृति: श्रद्धांजलि: श्रद्धांजलि जीते तो हैं सभी अपने लिए अपनों के लिए ज़िंदगी उन्ही कि मुकम्मल ...
श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि
जीते तो हैं सभी
अपने लिए अपनों के लिए
ज़िंदगी उन्ही कि मुकम्मल होती है
जो कुछ पल जीते हैं औरों के लिए
लम्हा निकल जाता है ज़िंदगी का
यूँ ही चलते सोचते
लम्हा ज़िंदगी का मुकम्मल होता है
उन्ही का
जो कुछ पल सोचते हैं औरों के लिए
जो चार कदम चलते हैं औरों के लिए
धड़कते हैं दिल सभी के अपनों के लिए
विरले ही होते हैं वो जिनके सीने
में
धड़कते हैं दिल औरों के लिए
यादों में सजते हैं वो
जहां से चले जाने के बाद
जुबां पर नाम होता है उन्ही का
रुखसती पाने के बाद
सरिता प्रसाद
Wednesday, 29 November 2017
इलेक्शन
आज हमारे देश का,
फिर से माहौल
गरमाया है
क्योंकि इलेक्शन
आया है
छुपकर बैठा था जो
म्यानों मे
निकलकर बाहर आया
है,
धूल पड़ी थी जिन
वादों पर।
झाड़ पोछ चमकाया है
फिर से इलेक्शन
आया है
कसमों वादों की
लड़ी लगी है
नए- नए लोलुपों से
सारा बाजार ही छाया
है
उसी राज्य में
उन्होने अपना घर बनाया है
आज वही इलेक्शन
आया है
पार्टियों ने एक
दूसरे पर
शब्दों के बाण
चलाया है
हर जीत के
रणनीतियों ने
सबका मन भरमाया है
आज फिर से इलेक्शन
आया है
जनता बेचारी
परेशान है
इनके मतलबी इरादों
से
किस पर विश्वास,अविश्वास
करे यह
बड़ा ही असमंजस
छाया है
देखो फिर से
इलेक्शन आया है
सरिता प्रसाद
Subscribe to:
Posts (Atom)

