Saturday, 3 July 2021
Wednesday, 30 June 2021
Sunday, 16 May 2021
सेंट्रल विस्टा परियोजना पर बाद में भी काम हो सकता है।
देश अपूर्व मानवीय संकट का सामना कर रहा है। ऐसे समय में सरकार को इस संकट से उबरने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देनी चाहिए। व्यर्थ की चीजों पर खर्च न कर हमें इस संकट से उबरने के लिए पैसा खर्च करना चाहिए। विस्टा परियोजना कुछ समय बाद शुरू की जा सकती है।
- सरिता प्रसाद
Wednesday, 14 April 2021
विश्व हिन्दी लेखिका मंच द्वारा नारी गौरव सम्मान से सरिता प्रसाद को सम्मानित किया गया
'विश्व हिंदी लेखिका' मंच द्वारा 'नारी गौरव सम्मान' से मुझे सम्मानित किया गया, खोलने के लिए यहाँ दबाएँ।
Thursday, 4 March 2021
NEET EXAM पर आधारित कविता ” नाइंसाफी क्यों? "
नाइंसाफी क्यों?
____________
इतनी भी नाइंसाफी क्यों
औरों के संग इंसाफ
उन संग ऐसी बेरुखी क्यों
इतनी भी नाइंसाफी क्यों
इस कदर दो नज़र करना
किसी को पूर्ण अवसर देना
किसी को तिरस्कृत करना क्यों
इतनी भी नाइंसाफी क्यों
परिस्थितियाँ सभी के लिए एक सी हैं
परन्तु किसी के लिए सहानुभूति
किसी के लिए यूँ बंदिशें क्यों
इतनी भी नाइंसाफी क्यों,
समय का महत्व सभी के लिए है
समय का सदुपयोग सभी के लिए है
किसी के लिए अविलंब तो किसी के लिए विलंब क्यों
इतनी भी नाइंसाफी क्यों
संक्रमण किसी को पहचानकर नहीं फैलता है
कोरोना काल की समस्या सभी के लिए है
किसी विशेष वर्ग समूह के लिए नहीं वो
इतनी भी नाइंसाफी क्यों
जहाँ करियर की सफलता कुछ मिनटों पर निर्भर हो
एक जन समूह की निर्भरता कुछ मिनटों पर हो
परिस्थितियाँ इन्हें भी तनावग्रस्त कर जाती हैं जो
इतनी भी नाइंसाफी क्यों
मोहलत की आवश्यकता सभी को है
कुछ विशेष जन समूह के लिए ही क्यों
वक्त इंसाफ का है
आखिर उन संग ऐसी नजरअंदाजी क्यों
इतनी भी नाइंसाफी क्यों
व्यवस्था सभी के लिए समान हो अनिवार्य है
किसी एक वर्ग समूह के लिए ही नहीं है
ऐसी विषम परिस्थिति पर अवसर की जरूरत है सभी को
इतनी भी नाइंसाफी क्यों
सीमित समय पर सही व्यवस्था
जरूरत की पूर्ति हो यही समय की है आवश्यकता
आखिर इसमें कोताही क्यों
इतनी भी नाइंसाफी क्यों
– सरिता प्रसाद





