Thursday, 14 September 2017

साधु या ढोंगी

साधु या ढोंगी
साधु संत का चोला पहनकर,
धर्म का आडम्बर रचनेवाले।
धर्म की आर में छुपकर,
भ्रष्ट  कर्म करने वाले ।
ढोंगी जो देश का कलंक है,
भोली - भाली  जनता को,
बरगलाकर मीठी बोल बोलकर,
धर्म रूपी नकाब पहनाकर,
उनके भावनाओं से खेलनेवाले।
जनता के द्वारा दिये हुए पैसे से,
जनता को ठगकर राज करनेवाले।
जनता के वक्त भावनाओं और,
उनके पैसों से खेलने वाले।
धर्म के नाम पर अपनी सुरक्षा हेतु,
विरोधी फौज खड़ी करनेवाले।
देश में अराजकता फैलानेवाले।
अपने ऐशो आराम अपने शौक हेतु,
चेहरे पर धर्म रूपी मुखौटे लगाकर,
भोली – भाली जनता को ठगनेवाले।
बनते हैं धर्मनिष्ठ अंत:पुर को,
भगवान का गृह बताकर,
भगवान के रूप का ढोंग रचाकर,
नारियों के अस्मत से खेलनेवाले।
इस देश में रहकर बहू बेटियों पर,
अपनी बुरी निगाह रखने वाले ।
धर्म के नाम को बदनाम करनेवाले।
देश से ऐसे दरिंदों का खात्मा करना होगा ।
इनको इनके किए का सजा भुगतना होगा ।
तभी हमारे देश से ऐसे अराजक तत्वों का,
पूर्ण रुपेऐसे कचड़ों का सफाया कर,
देश सही रूप से,
स्वच्छता अभियान में सफल होगा।

सरिता प्रसाद
--------------



साधु या ढोंगी


Tuesday, 20 June 2017

हार-जीत


Image result for win or lose

               हार-जीत



आज लोगों ने खेल को,
खेल नहीं एक युद्ध बना डाला है ।
खेल का मैदान खेल का मैदान नही ,
युद्ध का मैदान बना डाला है ।
खिलाड़ी बेचारा क्या करे ,
खेल तो हमेशा हार जीत का होता है ।
इसे इसी रूप मे न देख कर ,
हजारों उम्मीद इससे पाल लेते हैं ।
अपेक्षाएँ इतनी जबरदस्त होती है ,
इसकी जैसे कोई सीमा नही ।
परिस्थितियाँ चाहे जो हो ,
पिच पर जाकर कोई समझे ,
परिस्थिति क्या होती है ।
न जाने कितने विज्ञापन ,
बढ़ा चढ़ा कर पेश करना ,
मिडिया का भी एक अपना ही रंग है ।
वक्त से पहले ही जीत का जश्न मनाना ,
ये सबसे बड़ी लापरवाही है ।
कर्म किया नही उसका गुणगान ,
शुरू हो जाती है ।
जो अच्छा करेगा अच्छा पाएगा ,
मेहनत करेगा तो फल पाएगा ,
यही तो अटल सत्य है ।
सबसे पहले खेल को खेल समझो ,
हार जीत का सम्मान करो ,
फिर जाकर जीतने वाले का गुणगान करो ।
तभी तो जीत रंग लाएगा ,
जश्न जीत का मनाने मे मजा आयेगा ।
खामखा इन हरकतों पर ,
खिल्लिया उड़ाए जाते हो ।
हार जाने पर ,
औंधे मुह लौट आते हो ।

Monday, 5 June 2017

जीत


जीत 




धुआँधार   खेलकर ,रणबांकुरों ने रण मे  ।रौंध डाला विरोधी के अभिमान को ।फन उठाकर खड़ा रहता है जो हरपल ,
रौंध डाला उस फन के शान को ।बार बार डसना है फिदरत  जिसका ,
अब भी तो संभल जाओ ।देखकर सामने वाले कि ताकत ,

अब तो पीछे हट जाओ ।क्यों करते हो जोरा - जोरी ,
समेट लो अपने हाथों -  पैरों  को ।हम मे दम है जिसके हर दम में दम है ।समझ ले इसके मान को ।शांति मार्ग से तु भी जी ले ,
हमको भी जी लेने दे ।काट के सिर को क्या सुखी रहोगे ,

सुख तो है सौहार्द में ।प्यार से जी ले प्यार से रह ले ,
छोड़ दे झुठी शान को ।अपना तो कर्म और धर्म यही है ,
शांति और सौहार्द का । ,
अगर जो देखा बुरी नजर से ,
उनका हाल बुरा कर देते हैं ।ज्ञात न हो औकात जो उसको ,
औकात याद दिला देते हैं ।




सरिता प्रसाद 
5-06-2017

Wednesday, 15 March 2017

राजनीति

राजनीति के लिए चित्र परिणाम
आज कल राजनीति की हवा बह रही है
इलैक्शन का मौसम चल रहा है
सभी प्रत्याशी अपने-अपने हथकंडे लेकर
राजनीति के अखाड़े मे उतर गए हैं
जो पहले से नेता थे वो तो है ही
उनके रिस्ते नाते भी मैदान मे कुद पड़े हैं
परिवार का माहौल ही राजनीति भड़ा है
अपने अपने हाथों में चिन्ह लिए खड़े है
संतान तो संतान नई नवेली दुल्हन को भी
मैदान में खिच खड़े किए है
अपने अपनों से दूर हो गए है
जो दुश्मन था वो दोस्त बन गए हैं
अपने अपनों को अपनी ओर खिच रहे है
पर अपने ही अपनों से दूर भाग रहे हैं
जो कुर्सी पर पहले से बैठा है
कुर्सी बचाने के लिए और और कर रहा है
होर लगी है सभी को कुर्सी की
सभी एक दूसरे की टांग खिच रहे है
सीधे साधे लोगों को भी  नहीं छोड़  रहे है
एक दूसरे की छवि बिगाड़ने मे लगे हैं
जनता परेशान है देखकर इनकी उठा पटक
किधर जाए किसे वोट दे तय नहीं कर पा रही है
कौन कितना कारगर है पहचानना है मुश्किल
कसौटी पर कौन खड़ा उतड़ेगा समझना है मुश्किल

आजकल राजनीति की हवा बह रही है । 
सरिता प्रासद 

Saturday, 4 February 2017

आशा की किरण

आशा की किरण:


निराश न करना इनको
तुझसे बहुत आश लगाए बैठे है
जले हुए है परिस्थितियों के
जुझते चले आ रहे हैं।
बेवफाइयों के जहर पीकर
किसी प्रकार ज़िंदा है ये
तु ही आशा की किरण हो
तुझ पर ही आश लगाए बैठे हैं।
चिराग जला दो अँधियारों मे
दूर भगा दो अँधियारों को
सिसकती साँसो को राहत दे दो
बैठे हो सरताज लगाए हुए
बहुत जिम्मेदारियाँ निभानी है तुझे
देश की नईया मझधार में है
इसे बचाकर पार लगानी है तुझे
अँधियारों को दूर कर उजियारा लानी है तुझे
इस देश को बचानी है तुझे
ताज की लाज निभानी है तुझे ।

सरिता प्रसाद
04-02-2017