Friday, 9 February 2018

आखिर कब तक
--------------------
आखिर कब तक ये माताएँ
अपना लाल खोती रहेगी
कब तक ये पत्नियाँ
पति के शहादत पर रोती रहेगी
आखिर कब तक ये बच्चे
पितृ छाया विहीन होते रहेंगें
आतंक परोसी का
दिनोदिन बढ़ रहें है
साहस और तेवर इनके
दिन रात चढ़ रहें हैं
कब तक यूँ ही चलेगा
शिलशिला शहादतों का

एक - एक कर भारत माता
वीर पुत्र खो रही है
रोको विराम लगाओ
कोई तो कदम उठाओ
दुस्साहसियों का साहस
अब और बढ़ने न पाए
इनके कुकृत्यों से पहले हम
कोई ठोस कदम उठाएं
सरिता प्रसाद 

Friday, 2 February 2018

सरितप्रवाह कृति: एकता की ताकतएक हीमाटी के बने हैं सभी हिन्दूमुस्...

सरितप्रवाह कृति: एकता की ताकत


एक हीमाटी के बने हैं सभी हिन्दूमुस्...
: एकता की ताकत एक ही माटी के बने हैं सभी हिन्दू मुस्लिम सिख   ईसाई भांति – भांति के धर्म हैं यहाँ भांति – भांति के हैं संस्का...
एकता की ताकत



एक ही माटी के बने हैं सभी
हिन्दू मुस्लिम सिख  ईसाई
भांति – भांति के धर्म हैं यहाँ
भांति – भांति के हैं संस्कार
सबकी रगो में बह रहा है
एक ही रंग के रक्त धार
एक धरा है एक है पानी
एक हवा है एक ही भाषा
रंग रूप सब एक ही जैसे
भेद नहीं जैसे हो भाई – भाई
फिर क्यूँ करते हो आपस में अनबन
एक राष्ट्र है एक तिरंगा
बाँट रहे क्यों तिनका – तिनका
भारत माँ का सभी दुलारा
इनको सभी सपूत है प्यारा
सभी इनके आँखों का तारा
रोता है माता की आँखें  
लड़ते देख अपने सपूतों को
एक ही गृह के हम सब वासी
एक मुट्ठी के हैं अँगुली हम
अलग –अलग गर यह हो जाएँ
एकता की डोर कहाँ रह जाए
मुट्ठी में होती है ताकत
तभी ऊँचा रहता है मस्तक
देखकर, तना हुआ मस्तक
हो जाती है हर मंथरा परास्त
कभी किसी के बहकावे मे न आना
अपनी ताकत को न गवाना
चाहते हैं सभी तोड़ना अपना घर
घर फोरवे से नजर बचाना
और ज्यादा मजबूती घर में लाना
सकारात्मक सोच अपनाकर
एकता को और घनिष्ठ बनाना
ना कभी होगा कोई अनबन
एकता और प्रेम भाव से
घर की नीव को मजबूत बनाना
ना  कोई आँधी इसे उड़ाए
ना कोई तूफान इसे हिलाए
चैन और सुकून प्रेम में है बसता
इसको खोया जीने को तरसता
बहकावे को दिल पे न लाना
भड़कावे को हवा में उड़ाना
प्रेम भाव से मिलजुल कर सब
प्यारा सा एक घर बसाना
इसके आगे नाम पटल पर
प्यारा हिंदूस्तान लिखवाना ।
  
सरिता प्रसाद    

Thursday, 25 January 2018

सरितप्रवाह कृति: गणतंत्र दिवस  आज धरती पर छाई हरियालीआज अम्बर भी ...

सरितप्रवाह कृति: गणतंत्र दिवस

 आज धरती पर छाई हरियालीआज अम्बर भी ...
: गणतंत्र दिवस   आज धरती पर छाई हरियाली आज अम्बर भी हुआ केसरिया सबके दिलों में श्वेत बसा है  दिवस  सुहाना  है आया आज गण...
गणतंत्र दिवस


 आज धरती पर छाई हरियाली
आज अम्बर भी हुआ केसरिया
सबके दिलों में श्वेत बसा है
 दिवस  सुहाना  है आया
आज गणतंत्र दिवस है आया
देशभक्ति की हवा चली है
सबका मन है रंगाया
आज गणतंत्र दिवस है आया
भारत माँ आज चहक उठी है
श्वेत केसरिया हरित रंगो में
रंगा देख अपने सपूतों को
माँ का मन है हर्षाया
आज गणतंत्र दिवस है आया
आओ राष्ट्र का गान करें हम
वीर सपूतों को नमन करें हम
जिन्होनें देशहित जान गँवाया  
आज गणतंत्र दिवस है आया
आओ मिलकर शपथ उठाएँ  
शांति सुव्यवस्था देश में लाएँ  
भ्रष्टाचार्य बेरोजगारी मिटाकर
एक नया साम्राज्य बसाएँ  
भारत माँ का सच्चे सपूत बन
हम सब अपना फर्ज निभाएँ  
देख तिरंगा मन हर्साया
आज गणतंत्र दिवस है आया
आज धरती पर छाई हरियाली
आज अम्बर भी हुआ केसरिया
सबके दिलों में श्वेत बसा है
दिवस सुहाना  है आया
आज गणतंत्र दिवस है आया ।  


सरिता प्रसाद



सरितप्रवाह कृति: पद्मावतीया देशहित न होया एक संगठन हित न होगर भ...

सरितप्रवाह कृति: पद्मावती



या देशहित न होया एक संगठन हित न होगर भ...
: पद्मावती या देशहित न हो या एक संगठन हित न हो गर भारतीय संस्कृति के विरुद्ध हो तो उसका तिरस्कार करना ही बेहतर गर विरोधाभ...
पद्मावती




या देशहित न हो
या एक संगठन हित न हो
गर भारतीय संस्कृति के विरुद्ध हो
तो उसका तिरस्कार करना ही बेहतर
गर विरोधाभास के विपरीत हो
सामंजस्य बिठा रास्ता निकालना ही बेहतर
देश में न अराजकता फैले
आपस में न तनाव हो
शांति व्यवस्था बाधित न हो
ऐसी व्यवस्था करना ही बेहतर
जिससे हमारे संस्कृति का मान रहे
एक संगठन का सम्मान रहे
न हो छत विछत अर्थव्यवस्था
न ही कोई व्यवधान रहे
धरोहर है जो हमारे मान है
क्यों कुरेदे उनका अतीत
जिससे आंतरिक उथल पुथल हो
न छेड़ो तुम ऐसी तान
जिससे राष्ट्र की शांति न भंग हो
कुछ तो ऐसा काम करो
झेल रहा कितने ही वर्षों से देश अपना
बाहरी आतंक और उथल पुथल
छोड़  दे सारी खींचातानी
सारी बातें है बेमानी
बाहर से लाख कोई आतंक मचाए
अपने घर मे शांति रहे ।

सरिता प्रसाद