Wednesday, 19 September 2018

उपलब्धि


उपलब्धि
जैव इंधन की उपयोगिता
सचमुच एक बड़ी उपलब्धि है
प्रथम प्रयास में ही इसने
एक बड़ी सफलता पाई है
सफल रहा यूँ ही अगर तो
बहुत बड़ी उपलब्धि होगी
खड़ा हो रहा है देश आज अपना
उन विकसित देशों के कतारों में
पर्यावरण और अर्थव्यवस्था पर
अब तक जो धुंध छाया था
इन सभी का सफाया होकर
नई संभावनाएं जागेगी
डीजल के विकल्प के रूप में
यह सामने खड़ा होगा
बंजर जमीन से सिर पकड़े किसानों को
भी इससे राहत होगी
भारतीय विमान सेवा में भी
अद्भुत क्रांति का आगाज होगा
प्रदूषण मुक्त होगा भारत अपना
अनगिनत क्षेत्रों में उदय होगा
सरिता प्रसाद

Friday, 14 September 2018

सरितप्रवाह कृति: हिन्दी दिवस

सरितप्रवाह कृति: हिन्दी दिवस: हिन्दी दिवस हिन्दी ही हमारा आधार है इसमे ही है छुपा हुआ संस्कृति और संस्कार है भले ही पाश्चात देशों ने जाते – जाते हम पर भी छ...

हिन्दी दिवस


हिन्दी दिवस
हिन्दी ही हमारा आधार है
इसमे ही है छुपा हुआ
संस्कृति और संस्कार है
भले ही पाश्चात देशों ने
जाते – जाते हम पर भी
छाप छोड़ गए है अपनी
पूर्ण रुपेण हावी होने को
जो अब भी तैयार है
परंतु हमे अपने अस्तित्व को
यूँ ही नही खोना होगा
इसे बचाए, रखने को
अथक प्रयास करना होगा
हिन्दी भाषा आज भी कई क्षेत्रों में
दिखा रही है अपनी प्राथमिकता
मातृभाषा का यह महत्व देख
सचमुच मन हर्षाता है
हमें अपनी पहचान को यूँ ही
धूमिल नही होने देना होगा
बल्कि इसके प्रचार प्रसार में
अद्भुत योगदान देना होगा
इसे प्रफुल्लित प्रोत्साहित करने को
अथक प्रयास करना होगा
सरिता प्रसाद

Friday, 24 August 2018

सरितप्रवाह कृति: अपनों की पहचान...

सरितप्रवाह कृति:




अपनों की पहचान
...
: अपनों की पहचान पहचानो तुम्हारा , कौन है रक्षक पहचानो तुम्हारा , कौ...





अपनों की पहचान

पहचानो तुम्हारा, कौन है रक्षक
पहचानो तुम्हारा, कौन है भक्षक
भटक रहे हो तुम सब रास्ते से
कर रहे हो उनको ही चोटिल
जो है, तुम्हारा हित चाहने वाला
जो है, तुम्हारा ही रखवाला
जीस देश के, तुम सब वासी
उसी देश का वो भी वासी
फिर कैसे वो तुम्हारा दुश्मन
आँखों पर से पट्टी हटाओ
सही साथी को तुम पहचानों
दुश्मन के बहकावे में न आकर
कौन है अपना कौन पराया
वास्तविक रूप इनकी पहचानों
यह देश तुम्हारा हम हैं तुम्हारे
अपने को अलग – थलग न मानों
इसकी मिट्टी के रंग में, तुम सब रंग जाओ
विरोध करो उन हिंसक लोगों का
इन संग खुद को हिंसक न बनाओ
नौजवान इस देश के हो तुम सब
देश के हित कुछ करके दिखाओ
चलो हर कदम सही रास्ते पर
जीवन को अपने व्यर्थ न गंवाओ
आतंकियो, का मकसद है
इस देश में आतंक फैलाना
इनके मोहरे तुम सब न बनकर
असली - नकली को पहचानकर
सही राह तुम सब अपनाओ
छोड़ – छाड़ कर पत्थरबाजी
मिलकर सेना का हाथ बटाओ
देश रक्षा हित योगदान देकर
अपने जीवन को सार्थक बनाओ


सरिता प्रसाद 



Wednesday, 15 August 2018

सरितप्रवाह कृति: भीड़तंत्र

सरितप्रवाह कृति: भीड़तंत्र: भीड़तंत्र आज अनगिनत लोग भीड़तंत्र रूपी हिंसा के शिकार हो रहें हैं   राजनीतिक हो या संस्कृति के अफवाहों के हो या जातिवाद के भिन्न ...

स्वतंत्रता दिवस


स्वतंत्रता दिवस



आज धरती पर छाई हरियाली है
और अम्बर हुआ है केसरिया
श्वेत रंग हर दिल में बसा है
आई शुभ घड़ी आई
आओ स्वतंत्रता दिवस मनाएँ
प्राणों से प्यारा तिरंगा फहराए

भुलकर भेद भाव को हम सब
समय चक्र में लिपटा भारत
उथल – पुथल को झेल रहा है
फिर भी कैसे संभल – संभलकर
हर पग – पग पर, चल रहा है
अद्भुत देश, वासी है अद्भुत
सब्र बाँध को न खोकर यह
फुक – फुक कर कदम – कदम पर
अडिग खड़ा है यह स्व पथ पर
बाँधकर, मुट्ठी एकत्व का
अपने भारत को जोड़े खड़ा है
सदा रहना यूँ ही अविचल तू
तूफानों से मत घबड़ाना
उथल – पुथल से मत डर जाना
कभी किसी बहकावे में आकर
अपनी हस्ती को नहीं मिटाना
दिखाकर ताकत, अपनी एकता का
दुर्जनों को धूल चटाना
आई देखो शुभ घड़ी है आई
भुलकर सारे गिले – शिकवे को
देश भक्ति के रंग, रंग जाएँ
मिलजुल कर सब प्रेम भाव से
राष्ट्रीय पर्व का जश्न मनाएँ
क्योंकि
आज धरती पर छाई हरियाली है
और अम्बर हुआ है केसरिया
श्वेत रंग हर दिल में बसा है
आई शुभ घड़ी आई
आओ स्वतंत्रता दिवस मनाएँ
आँखों का तारा तिरंगा लहराएँ
सरिता प्रसाद