Monday, 1 October 2018
सरितप्रवाह कृति: बापू
सरितप्रवाह कृति: बापू: बापू एक अद्भुत पथ प्रवर्तक अहिंसा के पथिक अकल्पनीय चिंतक जो मानव मात्र के लिए समर्पित कड़क रूढ़िवादी आधुनिकता ...
बापू
बापू
एक अद्भुत पथ
प्रवर्तक
अहिंसा के पथिक
अकल्पनीय चिंतक
जो मानव मात्र के
लिए समर्पित
कड़क रूढ़िवादी
आधुनिकता से परे
संघर्षशील
व्यक्तित्व
अहिंसा का पथ
प्रदर्शक
जीसस,बुद्ध,कार्लमार्क्स की तरह
एकजुट हो जीना
सिखाया
प्रथम गाँधी
राजनीतिज्ञ गाँधी
ब्रिटिश शासन के
विरुद्ध
अहिंसा के बल पर
लड़ना सिखलाया
जिसके कारण वो
महानपुरुष
राष्ट्र पिता बापू
कहलाए
द्वितीय गाँधी
आश्रमिक बनकर
रहस्यवादी राजनीति
सिखलाया
उपवास नियम अपनाकर
संघर्षशील होना
सिखलाया
अपने अद्भुत कृत्य
के कारण
वो महान आत्मा
कहलाए
अद्भुत सत्यवादी
बनकर
वो,
सत्याग्रही कहलाए
जीवन का सत्य यही
अध्यात्म अनुभव
बिन कुछ भी नहीं
संघर्ष विहीन किसी
भी
असत्य और अन्याय
को
मात देना संभव
नहीं
संवादात्मक चिंतक
सोच जिसकी क्षितिज
के परे थी
ईश्वरीय पथ के
प्रति विशेषाधिकार का
वो अक्सर विरोधी
रहे
आजादी का मतलब
क्या है
अच्छी तरह समझते
जो
न संवैधानिकता का
अधिकार
स्वतंत्र रूप से
सामान्य मानवता का
अधिकार दिलाना
सिखलाया
विश्व मे गाँधी के
विचारों का
आज भी कई प्रशंसक
है
नैतिक सामाजिक
राजनीतिक
पुननिर्माण बड़ा ही
प्रासंगिक था
मानविक रूप से
स्वपरिवर्तन ही
उनका मोहक सपना था
नैतिक दृष्टिकोण
के बिना
असंभव स्वतन्त्रता
है
गाँधीजी के रूप मे
उनका
जीवन एक संदेश है
विस्तृत किया हो
जिन्होने
अक्सर अपनी कोशिश
को
सत्याग्रह के रूप
में जिसने
गति दिया हर जीवन
को
कम समय के
आध्यात्मिक नेता ने
ऐसा चमत्कार कर
दिखलाया
अंततोगत्वा अहिंसा
के बल पर
भारत को
स्वतन्त्रता दिलवाया
सरिता
प्रसाद
Wednesday, 19 September 2018
उपलब्धि
उपलब्धि
जैव इंधन की उपयोगिता
सचमुच एक बड़ी उपलब्धि है
प्रथम प्रयास में ही इसने
एक बड़ी सफलता पाई है
सफल रहा यूँ ही अगर तो
बहुत बड़ी उपलब्धि होगी
खड़ा हो रहा है देश आज अपना
उन विकसित देशों के कतारों
में
पर्यावरण और अर्थव्यवस्था
पर
अब तक जो धुंध छाया था
इन सभी का सफाया होकर
नई संभावनाएं जागेगी
डीजल के विकल्प के रूप में
यह सामने खड़ा होगा
बंजर जमीन से सिर पकड़े
किसानों को
भी इससे राहत होगी
भारतीय विमान सेवा में भी
अद्भुत क्रांति का आगाज
होगा
प्रदूषण मुक्त होगा भारत
अपना
अनगिनत क्षेत्रों में उदय
होगा
सरिता प्रसाद
Friday, 14 September 2018
सरितप्रवाह कृति: हिन्दी दिवस
सरितप्रवाह कृति: हिन्दी दिवस: हिन्दी दिवस हिन्दी ही हमारा आधार है इसमे ही है छुपा हुआ संस्कृति और संस्कार है भले ही पाश्चात देशों ने जाते – जाते हम पर भी छ...
हिन्दी दिवस
हिन्दी दिवस
हिन्दी ही हमारा आधार है
इसमे ही है छुपा हुआ
संस्कृति और संस्कार है
भले ही पाश्चात देशों ने
जाते – जाते हम पर भी
छाप छोड़ गए है अपनी
पूर्ण रुपेण हावी होने को
जो अब भी तैयार है
परंतु हमे अपने अस्तित्व को
यूँ ही नही खोना होगा
इसे बचाए, रखने को
अथक प्रयास करना होगा
हिन्दी भाषा आज भी कई क्षेत्रों
में
दिखा रही है अपनी प्राथमिकता
मातृभाषा का यह महत्व देख
सचमुच मन हर्षाता है
हमें अपनी पहचान को यूँ ही
धूमिल नही होने देना होगा
बल्कि इसके प्रचार प्रसार में
अद्भुत योगदान देना होगा
इसे प्रफुल्लित प्रोत्साहित
करने को
अथक प्रयास करना होगा
सरिता प्रसाद
Friday, 24 August 2018
सरितप्रवाह कृति: अपनों की पहचान...
सरितप्रवाह कृति:
अपनों की पहचान
...: अपनों की पहचान पहचानो तुम्हारा , कौन है रक्षक पहचानो तुम्हारा , कौ...
अपनों की पहचान
...: अपनों की पहचान पहचानो तुम्हारा , कौन है रक्षक पहचानो तुम्हारा , कौ...
अपनों की पहचान
पहचानो तुम्हारा, कौन है रक्षक
पहचानो तुम्हारा, कौन है भक्षक
भटक रहे हो तुम सब रास्ते से
कर रहे हो उनको ही चोटिल
जो है, तुम्हारा हित चाहने वाला
जो है, तुम्हारा ही रखवाला
जीस देश के, तुम सब वासी
उसी देश का वो भी वासी
फिर कैसे वो तुम्हारा दुश्मन
आँखों पर से पट्टी हटाओ
सही साथी को तुम पहचानों
दुश्मन के बहकावे में न आकर
कौन है अपना कौन पराया
वास्तविक रूप इनकी पहचानों
यह देश तुम्हारा हम हैं तुम्हारे
अपने को अलग – थलग न मानों
इसकी मिट्टी के रंग में, तुम सब रंग जाओ
विरोध करो उन हिंसक लोगों का
इन संग खुद को हिंसक न बनाओ
नौजवान इस देश के हो तुम सब
देश के हित कुछ करके दिखाओ
चलो हर कदम सही रास्ते पर
जीवन को अपने व्यर्थ न गंवाओ
आतंकियो, का मकसद है
इस देश में आतंक फैलाना
इनके मोहरे तुम सब न बनकर
असली - नकली को पहचानकर
सही राह तुम सब अपनाओ
छोड़ – छाड़ कर पत्थरबाजी
मिलकर सेना का हाथ बटाओ
देश रक्षा हित योगदान देकर
अपने जीवन को सार्थक बनाओ
सरिता प्रसाद
Subscribe to:
Posts (Atom)
