नववर्ष की शुभ कामनाएँ
शुभ आगमन हे नव वर्ष
सुस्वागतम हे नूतन वर्ष
अति शुभ अति सुख
तुझमे हो निहित
प्रगति पथ पर हो जीवन पथ
सुख समृद्धि का वास रहे
खुशियों की फुलझड़ियाँ छूटे
हर घर आँगन हो रौनक मय
मन उपवन हो हर हरा भरा
रोग रहित हो जग सारा
शांति अमन का वास रहे
हर्ष रहे उल्लास रहे
नित प्रस्फुटित हो
सुख सुमन
हर घर आँगन
उपवन मधुवन
हर समस्याओं का निदान रहे
मान बढ़े सम्मान बढ़े
सारी आशाएँ पुरी हो
हर आकांक्षाएँ पुरी हो
शुभ आगमन हे नव वर्ष
सुस्वागतम हे नूतन वर्ष
सरिता प्रसाद
No comments:
Post a Comment