Tuesday 20 March 2018

सरितप्रवाह कृति: जीतखेल कर धुंवाधारजड़ कर चौके छक्केपहुँचा दिया जीत...

सरितप्रवाह कृति: जीत
खेल कर धुंवाधारजड़ कर चौके छक्केपहुँचा दिया जीत...
: जीत खेल कर धुंवाधार जड़ कर चौके छक्के पहुँचा दिया जीत के मुकाम पर रह गए सभी हक्के –बक्के चल यूँ ही चला चल बनकर प्रतिस्पर्धी...
जीत
images of cricket के लिए इमेज परिणाम

खेल कर धुंवाधार
जड़ कर चौके छक्के
पहुँचा दिया जीत के मुकाम पर
रह गए सभी हक्के –बक्के
चल यूँ ही चला चल
बनकर प्रतिस्पर्धी देश का
करता रह सीना चौरा
तू अपने भारत देश का
न पिछड़ेगा कभी भारत हमारा
भले ही लड़खड़ा जाए कभी
गिरकर संभलना सीखा है इसने
हर बिषम परिस्थितियों मे
जीत का परचम लाहड़ाता रहेगा
मान देश का बढ़ाता रहेगा

सरिता प्रसाद

  













Saturday 17 March 2018

नारी

नारी

सृष्टि का आधार तत्व जो
ममत्व का भंडार है जो
उत्पति का मूल तत्व जो
आधा है वो है पूरक
सृष्टि के संरचना का
जिसके छत्रछांव में फलता-फूलता
विश्व का है हर एक परिवार
बिन इसके सृष्टि का अस्तित्व नही
न ही इसके है संसार
हरे - भरे बगिया के फूल जो
वन उपवन का सुगंध है जो
शक्ति स्वरूपा दुर्गा काली
सरस्वती लक्ष्मी का स्वरूप
ममतामई जननी है जो
भिन्न - भिन्न है इसके स्वरूप
कहीं संगिनी कहीं सलाहकार
कहीं मित्रवत इसके रूप
मूल शक्ति है मूल तत्व जो
सृष्टि के संतुलन का
त्यागशील संतोष सहिष्णुता
संयम सृजनशील स्नेहमई
इन शब्दों की सार्थकता जिससे
यही नारी का है मूल स्वरूप
नमन ईश्वरीय संरचना को
सृष्टि का है जो आधारभूत

सरिता प्रसाद

Saturday 3 March 2018

सरितप्रवाह कृति: होलीत्योहार होली का खुशियों का फुहार लाता है अगर म...

सरितप्रवाह कृति: होलीत्योहार होली का खुशियों का फुहार लाता है अगर म...: होली त्योहार होली का खुशियों का फुहार लाता है अगर मिला हो इसमे अपनों का प्यार तभी परिपूर्ण यह त्योहार होता है रंग लाल हरा पीला ...

होली

  1. images of holi festival के लिए इमेज परिणाम
    त्योहार होली का खुशियों का फुहार लाता है
    अगर मिला हो इसमे अपनों का प्यार
    तभी परिपूर्ण यह त्योहार होता है
    रंग लाल हरा पीला और नीला
    मिलकर इस दिन एक हो जाते हैं  
    वैर भाव छोड़कर जन - जन
    एकता के डोर में बंध जाते हैं
    मीठे पकवानों सी मिठास
    हर दिलों में घुल जाता है
    मन से वैरी भाव मिटाकर
    प्यार के रंग में रंग जाता है
    इसके रंग मे सब रंग जाएँ
    अपने परायों का भेद मिटाकर
    जाति धर्म और उंच नीच का
    आपस का तकरार मिटाएँ
    प्यार भरे रंगों में रंग कर
    हर मन से द्वेषी भाव मिटाएँ
    प्यार और एकता के रंगकर
    रंग भरे खुशियों के फुहार में
    हर दिल सराबोर हो जाएँ
    उमंग भरा यह रंग रंगीला
    होली का त्योहार मनाएँ
       
  2. सरिता प्रसाद