गणतंत्र दिवस
आज धरती पर छाई हरियाली
आज अम्बर भी हुआ केसरिया
सबके दिलों में श्वेत बसा है
दिवस सुहाना है आया
आज गणतंत्र दिवस है आया
देशभक्ति की हवा चली है
सबका मन है रंगाया
आज गणतंत्र दिवस है आया
भारत माँ आज चहक उठी है
श्वेत केसरिया हरित रंगो में
रंगा देख अपने सपूतों को
माँ का मन है हर्षाया
आज गणतंत्र दिवस है आया
आओ राष्ट्र का गान करें हम
वीर सपूतों को नमन करें हम
जिन्होनें देशहित जान गँवाया
आज गणतंत्र दिवस है आया
आओ मिलकर शपथ उठाएँ
शांति सुव्यवस्था देश में लाएँ
भ्रष्टाचार्य बेरोजगारी मिटाकर
एक नया साम्राज्य बसाएँ
भारत माँ का सच्चे सपूत बन
हम सब अपना फर्ज निभाएँ
देख तिरंगा मन हर्साया
आज गणतंत्र दिवस है आया
आज धरती पर छाई हरियाली
आज अम्बर भी हुआ केसरिया
सबके दिलों में श्वेत बसा है
दिवस सुहाना है आया
आज गणतंत्र दिवस है आया ।
सरिता प्रसाद
Excellent
ReplyDeleteThankyou sir
ReplyDelete