Saturday 3 March 2018

होली

  1. images of holi festival के लिए इमेज परिणाम
    त्योहार होली का खुशियों का फुहार लाता है
    अगर मिला हो इसमे अपनों का प्यार
    तभी परिपूर्ण यह त्योहार होता है
    रंग लाल हरा पीला और नीला
    मिलकर इस दिन एक हो जाते हैं  
    वैर भाव छोड़कर जन - जन
    एकता के डोर में बंध जाते हैं
    मीठे पकवानों सी मिठास
    हर दिलों में घुल जाता है
    मन से वैरी भाव मिटाकर
    प्यार के रंग में रंग जाता है
    इसके रंग मे सब रंग जाएँ
    अपने परायों का भेद मिटाकर
    जाति धर्म और उंच नीच का
    आपस का तकरार मिटाएँ
    प्यार भरे रंगों में रंग कर
    हर मन से द्वेषी भाव मिटाएँ
    प्यार और एकता के रंगकर
    रंग भरे खुशियों के फुहार में
    हर दिल सराबोर हो जाएँ
    उमंग भरा यह रंग रंगीला
    होली का त्योहार मनाएँ
       
  2. सरिता प्रसाद 

3 comments:

  1. बहुत अच्छा

    ReplyDelete
  2. सन रंग मिल
    के जैसे वक रंग हो जाते हैं वैसे ही अगर सब एक साथ मिल जाएँ अपने वैर भूल कर तो सच्ची होली है ...

    ReplyDelete